अयोध्या: दशरथ पथ का स्वरूप निखारेंगी 15 हस्त और 15 शस्त्र मुद्राएं, डिवाइडर पर बनेंगे 6 फीट ऊंचे 30 पिलर

Spread the love

 

रामनगरी अयोध्या में दशरथ पथ के स्वरूप को निखारने में 15 हस्त और 15 शस्त्र मुद्राएं अपना योगदान देंगी। इस पथ के डिवाइडर पर छह फीट ऊंचे 30 पिलर बनाए जाएंगे। पिलर पर हस्त और शस्त्र मुद्रा की स्थापना की जाएगी। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के लिए ये मुद्राएं आकर्षण का केंद्र होंगी। साथ ही रामनगरी की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का भी अहसास कराएंगी।

धर्मपथ के पास एनएच-27 पर स्थित साकेत पेट्रोल पंप से होते हुए बिल्वहिरघाट तटबंध के समानांतर दशरथ समाधि होते हुए पूरा बाजार में अंबेडकरनगर हाईवे से जुड़ने वाले 15.30 किमी लंबे दशरथ पथ का निर्माण तेजी से चल रहा है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी के किनारे किष्किंधा वन की सौगात देते हुए त्रिवेणी वाटिका की स्थापना की थी। इसी पथ के किनारे सोलर सिटी भी है। इतना ही नहीं इसी के पास सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने जमीन भी खरीदी है।

 

 

हस्त और शस्त्र मुद्राएं तैयार करने के लिए कलाकार का चयन हो गया

इन सबसे अयोध्या के इस नए पथ के महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अब इस पथ को धर्मपथ की तर्ज पर भव्य स्वरूप देने की तैयारी की है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हस्त और शस्त्र मुद्राएं तैयार करने के लिए कलाकार का भी चयन हो गया है। इनकी ओर से इन मुद्राओं को आकार देने का काम किया जा रहा है। दशरथ पथ का निर्माण पूरा होने के साथ इन्हें स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 85 लाख

इस बारे में अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने अमर उजाला को बताया कि रामपथ, भक्तिपथ और धर्मपथ की ही तरह दशरथ पथ भी रामनगरी के प्रमुख कॉरिडोर में शामिल है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों का इस पर आवागमन होगा। इसलिए इसे भी भव्य स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप 85 लाख रुपये की लागत से हस्त और शस्त्र मुद्राओं से सुसज्जित किया जाएगा। आने वाले समय में इस पथ के आसपास अन्य विकास कार्य कराए जाने की भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी:- इस्तीफे के बाद भी राममंदिर प्रशासन में चंपत का दखल बरकरार

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-49 बरौला स्थित पीजी में एक युवती की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है। असम की मूल निवासी, 19 वर्षीय महक अहमद पर धारदार…


    Spread the love

    राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर…


    Spread the love