2025 Vacancy: इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली 3700 से ज्यादा सरकारी नौकरियां! आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पात्रता और वेतन

 

 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव के 3717 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 19 जुलाई 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

रिक्तियों का वर्गवार विवरण

श्रेणी पदों की संख्या
सामान्य 1537
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 442
अन्य पिछड़ा वर्ग 946
अनुसूचित जाति 566
अनुसूचित जनजाति 226
कुल पद 3717

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी होनी चाहिए, जो ऑफिस संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक होगी।

आयु सीमा 

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 10 अगस्त 2025 की तिथि को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

 

 

आवेदन शुल्क

जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 650 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया में तीन चरण

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। टियर-I (ऑब्जेक्टिव टेस्ट), टियर-II (वर्णनात्मक परीक्षा) और टियर-III (इंटरव्यू)। टियर-I में 100 अंकों का बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र होगा, जिसमें जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, इंग्लिश और जनरल स्टडीज से सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

और पढ़े  सरकारी नौकरी: इफको और दिल्ली आयकर विभाग की भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्द करें..

टियर-II परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें निबंध लेखन (30 अंक) और अंग्रेजी समझ व संक्षेप लेखन (20 अंक) शामिल होंगे। इसके बाद टियर-III यानी इंटरव्यू चरण होगा, जो कि 100 अंकों का होगा।

वेतन विवरण 

असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II (एग्जीक्यूटिव) पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के अंतर्गत वेतनमान मिलेगा, जो कि ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह के बीच होगा। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा मान्य सभी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले www.mha.gov.in पर जाएं।
  • अब “IB ACIO Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट निकालें।
  • Related Posts

    सरकारी नौकरी: इफको और दिल्ली आयकर विभाग की भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्द करें..

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। इफको की आंवला यूनिट और दिल्ली आयकर विभाग में निकली भर्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख…

    सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 2.39 लाख से ज्यादा फॉर्म जमा, कल रात 11:50 बजे तक करें अप्लाई

    सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस परीक्षा के लिए…