अयोध्या- अयोध्या में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने ‘द रिवाइवा रेस्टोरेंट’ का किया भव्य उद्घाटन

“मन मत मारो, खाकर जाओ” के अनूठे आदर्श वाक्य के साथ, द रिवाइवा रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन आज नहर बाग, रामपथ रोड, नियावां, बाटा शोरूम के ठीक सामने हुआ। इस समारोह में अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. मीरा शुक्ला और विजय शुक्ला ने किया। भारतीय जनता पार्टी के नेता मीडिया सह प्रभारी डॉ. अंशुमान मित्रा इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए और अपनी शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर रमेश राणा, शिव मोहन,विष्णु एवं शुक्ला परिवार के सदस्य, जिनमें सूर्य नारायण शुक्ला, रवि शुक्ला, प्रिया शुक्ला, आयशा शुक्ला और श्वेता शुक्ला शामिल थे, तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। नए रेस्टोरेंट का लक्ष्य अयोध्या के निवासियों और यहाँ आने वाले पर्यटकों को एक उत्कृष्ट भोजन अनुभव प्रदान करना है।

और पढ़े  बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, तीन घायल
  • Related Posts

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…

    अयोध्या- विसर्जन में विधायक की झंडी ने बढ़ाई सियासी हलचल, भाजपा के भीतर शुभ-अशुभ के चर्चे तेज

          पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के सोशल मीडिया पर चल रही है फोटो दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर जीआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस…