अयोध्या : गोलाघाट स्थित झुनकी घाट के पास सरयू नदी में स्नान करने आए तीन युवक डूबे…..

रामनगरी अयोध्या के गोलाघाट स्थित झुनकी घाट के पास सरयू नदी में स्नान करने आए तीन युवक डूब गए। जिसमें दो को घाट पर ही रहने वाले कविराज दास महाराज ने सहारा देते हुए सरयू नदी से बाहर निकाल लिया।लेकिन एक युवक पानी में ही बह गया। तलाश की जा रही है। दरअसल आपको बता दें कि घटना अयोध्या कोतवाली के झुनकी घाट पर रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। जहाँ तीन युवक सरयू नदी में स्नान करने आए थे जो हादसे का शिकार हो गए।जिसमे 2 युवको को बचा लिया गया।और एक युवक जल की तेज धारा में बह गया।मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक बाराबंकी के सैदखानपुर गांव से अपने परिवार के साथ सरयू में स्नान करने के लिए युवक अयोध्या आए थे।बाराबंकी निवासी संजय,शिवम और बालचंद तीनों युवक स्नान करते समय नदी में बह गए। स्थानीय गोताखोरों व जल पुलिस की मदद से इनमें से दो को बचा लिया गया। जबकि शिवम नदी की धारा में बह गया है।उसकी तलाश की जा रही है।

और पढ़े  यूपी: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, बच्चे का आधार खुद बना सकेंगे माता-पिता, इस तरह से ले सकते हैं सुविधा
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…