अमरनाथ यात्रा- बड़ा हादसा:- कुलगाम में यात्रा काफिले की 3 बसों की टक्कर, दस से अधिक श्रद्धालु घायल

 

 

म्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के खुडवानी क्षेत्र में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रा काफिले के दौरान तीन बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा टैचलू क्रॉसिंग के पास उस समय हुआ जब बालटाल की ओर जा रहे यात्रा काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। क़ैमोह अस्पताल के एक डॉक्टर ने जानकारी दी कि करीब नौ श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार देने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग रेफर कर दिया गया है।

 

डॉक्टर ने बताया सभी घायल श्रद्धालुओं की चोटें मामूली हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें बेहतर उपचार और औपचारिकताओं के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है।

प्रशासन ने यात्रियों की देखभाल के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  3 राज्यों में अलर्ट: जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या, अब दूसरे राज्यों में बसने की फिराक में
  • Related Posts

    3 राज्यों में अलर्ट: जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या, अब दूसरे राज्यों में बसने की फिराक में

    जम्मू के नरवाल इलाके से बेदखल किए जाने के बाद रोहिंग्या अब गुपचुप तरीके से देश के अन्य राज्यों में अपना ठिकाना बनाने की फिराक में हैं। पिछले 18 वर्षों…

    एनकाउंटर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर,जारी है तलाशी अभियान

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के पहाड़ी इलाके मजालता में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में…