माता वैष्णो देवी- कटड़ा में हेलीकॉप्टर सेवा हुई ठप, 24 से 48 घंटे खराब रहेगा मौसम,श्रद्धालुओं को हो रही  परेशानी

 

जम्मू के धर्मनगरी कटड़ा और त्रिकुटा पर्वत पर छाए घने बादलों और कोहरे के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा की हेलीकॉप्टर सेवा सोमवार को दिनभर प्रभावित रही। खराब विजिबिलिटी के चलते कटड़ा से सांझी छत तक की सभी हेलीकॉप्टर उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे सैकड़ों श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

हेलीकॉप्टर सेवा रद्द होने से श्रद्धालुओं को परेशानी
सुबह से ही कटड़ा और भवन क्षेत्र में बादल छाए हुए थे, जिससे त्रिकुटा पर्वत की ऊंचाइयों पर घना कोहरा छा गया। इस खराब मौसम का सबसे अधिक असर उन श्रद्धालुओं पर पड़ा जिन्होंने हेलीकॉप्टर सेवा बुक की थी। विशेष रूप से बुजुर्ग, छोटे बच्चों वाले परिवार और बीमार श्रद्धालु इससे खासे प्रभावित हुए। दिल्ली से आए श्रद्धालु रमेश कुमार ने बताया, हमने अपने बुजुर्ग माता-पिता के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया था, लेकिन सुबह से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी। अब हमें पैदल ही यात्रा करनी पड़ रही है।

 

ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले श्रद्धालु असमंजस में पड़े
ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले कई श्रद्धालु दिनभर असमंजस में रहे। हेलीकॉप्टर सेवा रद्द होने से कुछ को अपनी यात्रा योजना रद्द करनी पड़ी, तो कुछ ने मजबूरी में पैदल चढ़ाई का रास्ता चुना।

मौसम विभाग ने जताई अगले 48 घंटों तक खराब मौसम की आशंक
मौसम विभाग की चेतावनी और प्रशासन की सलाहमौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

और पढ़े  सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार

मौसम सामान्य होते ही फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि मौसम में सुधार होते ही हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं, उन्हें या तो पूरा रिफंड दिया जाएगा या फिर उन्हें अगले उपलब्ध स्लॉट में समायोजित किया जाएगा। कटड़ा और भवन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, और हेल्प डेस्क भी सक्रिय कर दिए गए हैं। ये हेल्प डेस्क यात्रियों को मौसम और यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी लगातार उपलब्ध करा रहे हैं।

  • Related Posts

    जम्मू: बर्फीले इलाकों में जनगणना का पहला पड़ाव पार, लद्दाख की उपलब्धि, किश्तवाड़ देश का पहला स्नो-बाउंड जिला

    जनगणना-2027 के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनसंख्या गणना का पहला चरण पूरा हो गया है। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 5,292 एन्यूमरेशन ब्लॉकों में…

    सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार

    सेब इस बार महंगा बिकेगा। देश के दो शीर्ष उत्पादक राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब की पैदावार तेजी से घटी है। हिमाचल में पिछले साल के 4.07 लाख टन…