अमरनाथ यात्रा- बड़ा हादसा:- कुलगाम में यात्रा काफिले की 3 बसों की टक्कर, दस से अधिक श्रद्धालु घायल

 

 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के खुडवानी क्षेत्र में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रा काफिले के दौरान तीन बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा टैचलू क्रॉसिंग के पास उस समय हुआ जब बालटाल की ओर जा रहे यात्रा काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। क़ैमोह अस्पताल के एक डॉक्टर ने जानकारी दी कि करीब नौ श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार देने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग रेफर कर दिया गया है।

 

डॉक्टर ने बताया सभी घायल श्रद्धालुओं की चोटें मामूली हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें बेहतर उपचार और औपचारिकताओं के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है।

प्रशासन ने यात्रियों की देखभाल के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  जम्मू: बर्फीले इलाकों में जनगणना का पहला पड़ाव पार, लद्दाख की उपलब्धि, किश्तवाड़ देश का पहला स्नो-बाउंड जिला
  • Related Posts

    जम्मू: बर्फीले इलाकों में जनगणना का पहला पड़ाव पार, लद्दाख की उपलब्धि, किश्तवाड़ देश का पहला स्नो-बाउंड जिला

    जनगणना-2027 के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनसंख्या गणना का पहला चरण पूरा हो गया है। दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 5,292 एन्यूमरेशन ब्लॉकों में…

    सेब होगा महंगा- इस बार 40 फीसदी कम हुई पैदावार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में खेती पर मौसम की मार

    सेब इस बार महंगा बिकेगा। देश के दो शीर्ष उत्पादक राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब की पैदावार तेजी से घटी है। हिमाचल में पिछले साल के 4.07 लाख टन…