2025 UTET:- उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शुरू हुए पंजीकरण,सितंबर में होगा एग्जाम, जानें कितना है आवेदन शुल्क

Spread the love

 

 

त्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार आवेदन पत्र जारी होने का इंतजार कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त है।

UTET 2025 Important Dates: नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

शुल्क भुगतान के साथ यूटीईटी 2025 पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त है और बोर्ड 27 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में पात्रता प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। आवेदन करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल में पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

घटना तिथि
ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक रात्रि 11:59 बजे तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक
ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार की अवधि 9 से 12 अगस्त, 2025
परीक्षा तिथि 27 सितंबर 2025
एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन से सात दिन पहले से

शिक्षा बोर्ड उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए यूटीईटी आयोजित करता है।

 

UKTET 2025: 27 सितंबर को होनी है परीक्षा

उत्तराखंड पात्रता परीक्षा 27 सितंबर 2025 को होनी प्रस्तावित है। परीक्षा एक ही दिन दो पालियो में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 तक UTET-I के लिए और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक UTET-II के लिए आयोजित की जाएगी।

UTET Application Fee: इतना है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अनिवार्य रूप से आवश्यक है। एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ही आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को एक परीक्षा हेतु 600 रुपये और दोनों परीक्षाओं के लिए 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और निःशक्त वर्ग के उम्मीदवारों को एक परीक्षा के लिए 300 और दोनों परीक्षाओं के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

 


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर समेत 398 पदों पर भर्ती, स्नातक वाले कर सकते हैं आवेदन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने नैनीताल उच्च न्यायालय के अंतर्गत आने वाले सिविल और पारिवारिक न्यायालयों में जूनियर असिस्टेंट (कनिष्ठ सहायक) तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/पर्सनल असिस्टेंट के…


    Spread the love

    Job 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप का मौका, 4500 पदों पर ग्रेजुएट्स करें आवेदन

    Spread the love

    Spread the loveसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से बैंक कुल 4,500 पदों पर भर्ती करेगा। इच्छुक…


    Spread the love