Earthquake- UP के इन जिलों में लगे भूकंप के झटके, सुबह होते ही लोगों में फैली दहशहत

Spread the love

 

 

देश के तीन राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। गुरुवार को सुबह-सुबह तेज भूकंप आने से दहशहत फैल गई। लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए।

भूकंप के झटके राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में महसूस किए गए हैं। हरियाणा के झज्जर में भूकंप का केंद्र था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने कहा, “…मैं ठीक उसी समय उठा जब झटका लगा। मैं डर गया था। कुछ दिन पहले ही एक और भूकंप आया था। दिल्ली-एनसीआर में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इसलिए हमें सुरक्षा और सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए…”

 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने कहा, “भूकंप के झटके काफ़ी तेज़ थे… मैं एक दुकान पर था जब भूकंप आया, ऐसा लगा जैसे कोई दुकान हिला रहा हो…”

 

 

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।


Spread the love
और पढ़े  UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे
  • Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर के दान में गबन पर सियासत: ‘पहले जमीन घोटाला, अब चढ़ावे में चोरी’, गोपनीय ढंग से गड़बड़ी की जांच

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर की दान राशि में कथित गड़बड़ी और गबन के आरोपों को लेकर चर्चा लगातार तेज है, लेकिन इस पूरे मामले पर ट्रस्ट के शीर्ष ट्रस्टी अब…


    Spread the love