Recruitment 2025:- AIIMS में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका! अभी इस लिंक से फॉर्म भरे 

Spread the love

 

ल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज () आज जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (aiimsexams.ac.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 220 रिक्तियों को भरना है।

आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित है, जिसमें कार्डियोलॉजी, ब्लड बैंक, इमरजेंसी मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी सहित कई विभागों को शामिल किया गया है।

 

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें

वे उम्मीदवार जो अपनी एमबीबीएस या बीडीएस डिग्री तीन साल से पहले पूरी नहीं कर चुके हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन नहीं कर सकते। साथ ही, चयनित उम्मीदवारों के पास दिल्ली मेडिकल काउंसिल (DMC) या डेंटल काउंसिल (DDC) का वैध पंजीकरण होना जरूरी है।

कार्यकाल और प्राथमिकता नियम

हर चयनित उम्मीदवार को अधिकतम तीन कार्यकाल (प्रत्येक 6 महीने) की अनुमति दी जाएगी। पहले कार्यकाल के लिए एम्स दिल्ली से एमबीबीएस पास करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद यदि पद खाली रहते हैं, तो वे अन्य संस्थानों के उम्मीदवारों को दिए जाएंगे।

वेतन और भत्तों का विवरण

जूनियर रेजिडेंट पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 10 के तहत वेतन मिलेगा। प्रारंभिक वेतन 56,100 रुपये प्रति माह होगा। इसके अलावा, उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) जैसे अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

सुरक्षा राशि जमा करना अनिवार्य

जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें 25,000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। यह राशि इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (EFT) के जरिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले जमा करना जरूरी है।

और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर जूनियर इंजीनियर रजिस्ट्रेशन 2025 लिंक पर क्लिक करें
  • यहां अपना पंजीकरण कराएं और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं
  • अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love