Akhilesh- पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक! मंच पर पहुंचा युवक, पुलिस ने दबोचा

Spread the love

 

पा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को दोपहर में अनवरगंज पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान इंजिनियर सुनील यादव और लल्लन चौहान ने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम की सुरक्षा में चूक हुई। इस दौरान एक युवक अचानक घेरे को तोड़ते हुए मंच पर पहुंच गया। पुलिस ने उसे आनन-फानन पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू की।

 

बता दें कि अखिलेश यादव आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे हैं। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि अखिलेश यादव के जिले का न होने को लेकर बार-बार सवाल खड़े किए जाते थे। इसे देखते हुए अखिलेश यादव ने अनवरगंज में आवास और कार्यालय का निर्माण कराने के लिए जमीन खरीदी थी।

वर्तमान में आवास का निर्माण पूरा हो चुका है। सपा कार्यालय का निर्माण होना है। इसका उद्घाटन करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव का आगमन हुआ।


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर दान विवाद पहुंचा पीएमओ, बैठक से हलचल, अखिलेश ने फिर पूछा- चोरी का पाप करने वालों को कौन बचा रहा
  • Related Posts

    साढ़े तीन लाख शिक्षक और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज देने की प्रक्रिया शुरू, कर्मचारियों को देनी होगी डिटेल

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा देने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस…


    Spread the love

    अयोध्या- प्रबुद्ध वर्ग के बीच पहुंची BJP, गिनाईं 12 वर्षों की उपलब्धियां

    Spread the love

    Spread the love        केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के तहत…


    Spread the love