दिल दहलाने वाली घटना- युवक ने परिवार के 3 लोगों को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट

Spread the love

 

जमगढ़ जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में मंगलवार को दोपहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। वार्ड निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर अपनी मां, बेटे और बेटी को गोली मारने के साथ ही खुद को भी गोली से उड़ा लिया। इस घटना में मां और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बेटे को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

ये है पूरा मामला
जानकारी अनुसार सरदार बल्लभ भाई पटेल मोहल्ला निवासी नीरज पांडेय (32) परिवार के साथ वाराणसी में रहता था। वह पेट्रोल पंप पर वाहनों में तेल भरने का कार्य करता था। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी, बच्चों के साथ गांव पहुंची थी। सोमवार की शाम वह भी वाराणसी से घर पहुंचा था। मंगलवार को दोपहर में किसी बात से नाराज होकर उसने अपनी मां चंद्रकला (55), पुत्री शुभी पांडेय (07) और बेटा संघर्ष पांडेय (04) को गोली मार दी।

 

तीन लोगों को गोली मारने के बाद नीरज ने खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को एंबुलेंस के जरिए जहानागंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने नीरज और उसकी मां चंद्रकला को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी शुभी पांडेय और बेटे संघर्ष पांडेय की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने संघर्ष पांडेय को भी मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभी पांडेय का इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।
और पढ़े  अयोध्या- आनंद सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई तीन दिवसीय श्रीराम कथा, मुकेश आनंद जी महाराज ने की अयोध्या कांड की अमृत वर्षा

क्या बोले अधिकारी
पारिवारिक कलह और शराब के नशे में युवक द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चों को इलाज के लिए भेजा गया था, लेकिन नीरज के बेटे की भी मौत हो गई। बच्ची को भी पेट में गोली लगी है लेकिन उसकी हालत स्थिर है। घटना की जांच की जा रही है।
-हेमराज मीना, एसएसपी


Spread the love
  • Related Posts

    साढ़े तीन लाख शिक्षक और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज देने की प्रक्रिया शुरू, कर्मचारियों को देनी होगी डिटेल

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा देने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस…


    Spread the love

    अयोध्या- प्रबुद्ध वर्ग के बीच पहुंची BJP, गिनाईं 12 वर्षों की उपलब्धियां

    Spread the love

    Spread the love        केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के तहत…


    Spread the love