फायरिंग: देर रात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, बाॅडीगार्ड भी मारा गया

 

पंजाब के बटाला में देर रात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उनके बाॅडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दविंदर बंबीहा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। आरोपी दो बाइक पर आए थे।

मरने वाला बाॅडीगार्ड करणबीर सिंह जग्गू के मामा का बेटा बताया जा रहा है। वारदात देर रात बटाला के कादियां टोल बैरियर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, करणदीप सिंह और हरजीत कौर स्कॉर्पियो में जा रहे थे। गोली लगने से करणदीप सिंह की मौत हो गई, जबकि हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बटाला से अमृतसर रेफर किया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

 

 

और पढ़े  पंजाब में नशे का विरोध करने पर हत्या: बटाला के माड़ी पन्नवां में युवक पर तेजधार हथियार से हमला, 2 गंभीर
  • Related Posts

    परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: जांच के लिए मानसा पहुंची CBI,पुलिस ने टीम को सौंपी मामले से संबंधित फाइल

    पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए  सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परविंदर सिंह…

    हमने पकड़ी 20 हजार करोड़ की ड्रग: अमित शाह का CM मान से सवाल, पंजाब में ड्रग पुड़िया बनकर कैसे आई?

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम लुधियाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। गृह मंत्री ने…