पंजाब में नशे का विरोध करने पर हत्या: बटाला के माड़ी पन्नवां में युवक पर तेजधार हथियार से हमला, 2 गंभीर

पंजाब में नशे का विरोध करने पर एक और युवक की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात बटाला के श्री हरगोविंदपुर के माड़ी पन्नवां गांव में हुई। नशे का विरोध करने पर 40 साल के बिक्रमजीत सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे माैत के घाट उतार दिया गया। हमले में दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं।

मानसा में हुई थी नशा विरोधी एक्टिविस्ट की हत्या
नशे का विरोध करने पर पंजाब में तीन दिन में दूसरी हत्या से सनसनी फैल गई है। इससे पहले मंगलवार को मानसा में नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर सामाजिक मुहिम चलाने वाले मशहूर नशा विरोधी एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इस जानलेवा हमले में उनके साथ मौजूद तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले के मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जेसीबी से आरोपी के घर को भी गिरा दिया था। वहीं झोटा की हत्या से गुस्साए लोगों ने आरोपी की मेडिकल शॉप में आग लगा दी।
झोटा की हत्या के बाद पूरे पंजाब में विरोध के सुर उठे थे और परिवार के आह्वान पर वीरवार को पंजाब बंद रखा गया था।

सीएम आज लेंगे नशे के विरुद्ध अभियान की समीक्षा बैठक
झोटा की हत्या के बाद सरकार भी हरकत में आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फिल्लौर में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की समीक्षा बैठक बुलाई है। इसमें सभी जिलों के एसएसपी, डीसी, डीएसपी व एसडीएम हिस्सा लेंगे। बैठक में मेडिकल नशों के दुरुपयोग पर सख्ती करने को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं, वहीं नशों तस्करों के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए प्रशासन और पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी। हालांकि सीएम की इस हाई लेवल मीटिंग से पहले ही बटाला की घटना ने एक बार फिर नशे के काले कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़े  झोटा के कत्ल से उबाल: कातिल के घर पर चला पंजाब सरकार का बुलडोजर, दुकान आग के हवाले, सीबीआई जांच पर अड़े परिजन
  • Related Posts

    झोटा हत्याकांड पर पंजाब बंद: लापरवाही बरतने पर मानसा की महिला एसएचओ सस्पेंड, लाडोवाल टोल फ्री

    पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या हुई थी। झोटा ने आरोपी को एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर नशीली दवाएं…

    झोटा के कत्ल से उबाल: कातिल के घर पर चला पंजाब सरकार का बुलडोजर, दुकान आग के हवाले, सीबीआई जांच पर अड़े परिजन

    पंजाब के मानसा जिले में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या मामले के मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने…