चारधाम यात्रा- बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी- तीर्थयात्रियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी,मंदिरों में दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु

Spread the love

 

 

दरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस बार तीर्थयात्री चारधामों के दर्शन करने के साथ बीकेटीसी के अधीन अन्य मंदिरों में भी दर्शन के लिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार व मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

रविवार को बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओंं का निरीक्षण करने के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा, कुछ लोग धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या घटने का झूठा प्रचार कर रहे हैं। जबकि चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कह चुके हैं कि उत्तराखंड में तीर्थाटन का दायरा बढ़ रहा है।

 

द्विवेदी ने बताया कि 21 जून तक बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए 13.61 लाख व केदारनाथ के लिए 14.68 लाख ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। पंजीकरण की तुलना में रिकार्ड 21.46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बदरी-केदार के दर्शन किए हैं।

 

तृतीय केदार तुंगनाथ में 80 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री द्वितीय केदार मद्महेश्वर, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ व विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ समेत सिद्धपीठ कालीमठ दर्शन को पहुंच रहे है।

रुदप्रयाग के श्री कार्तिक स्वामी मंदिर व जगन्नाथ मंदिर उत्तरकाशी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओंं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 45 लाख पार हो चुका है। इसमें 33 लाख से अधिक दर्शन कर चुके हैं।

और पढ़े  देहरादून- प्रेमनगर में निजी विश्वविद्यालय में हंगामा, लाठीचार्ज के बाद 2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Spread the love
  • Related Posts

    भूमि फर्जीवाड़ा- समन्वय समिति की हुई बैठक, दून में बढ़े भूमि फर्जीवाड़े के मामले, 125 की सुनवाई, 24 में FIR

    Spread the love

    Spread the loveदून में भूमि फर्जीवाड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में 125 मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान 45 मामलों का…


    Spread the love

    केदारनाथ धाम- मंदिर के चारों ओर 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। समिति मंदिर के चारों ओर करीब…


    Spread the love