अयोध्या- महिलाओं ने ठाना है.. 2027 में परिवर्तन लाना है -सरोज यादव

 

 

समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी महिला सभा की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। इस सामूहिक महिला सभा का आयोजन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। बैठक में अयोध्या जनपद से समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव ने दर्जनों महिला साथियों के साथ भाग लिया और पार्टी की रणनीतियों को मजबूती देने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, “आज समय है कि महिलाएं आगे आकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएं। आशा बहुओं, महिला समूहों, और गांव-गांव की बहनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें समाजवादी परिवार से जोड़ने का प्रयास करें।”
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों, सेक्टर, जोन और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। उन्होंने विशेष रूप से वोटर लिस्ट की समीक्षा करने और नए मतदाताओं के नाम जोड़वाने पर ज़ोर दिया, जिससे 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी ताक़त के साथ उतर सके और डबल इंजन सरकार को सत्ता से बेदखल किया जा सके।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अयोध्या से कई प्रमुख महिला नेता शामिल हुईं जिनमें जिला पंचायत सदस्य इंदू सेन यादव, डॉ. निषात अख्तर जिला महासचिव, पूनम यादव (कोषाध्यक्ष), सुनीता श्रीवास्तव, राजकुमारी कोरी (उपाध्यक्ष), यशोमती कोरी, रीता निषाद (विधानसभा अध्यक्ष बीकापुर), सुनीता कोरी (विधानसभा अध्यक्ष मिल्कीपुर), दर्शना कोरी (विधानसभा उपाध्यक्ष मिल्कीपुर), मंजू रावत (विधानसभा महासचिव रुदौली), कांति रावत (नगर अध्यक्ष खिरौनी) और वंदना कोरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थीं।

और पढ़े  मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…