Accident: रामनगर- मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का पलटा वाहन, 3 महिलाओं व 5 बच्चों समेत 13 घायल

Spread the love

 

र्जिया मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का टैंपों गर्जिया पुलिस चौकी के समीप पलट गया। हादसा में तीन महिला, पांच बच्चों सहित 13 लोग घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर सभी को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। साथ ही पुलिस ने टैंपों चालक व टैंपों को हिरासत में लिया है।

एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि मुरादाबाद के हरथला से श्रद्धालु गर्जिया मंदिर में दर्शन करने आये थे। मंगलवार सुबह छह बजे वह मुरादाबाद से ट्रेन से रामनगर पहुंचे। रामनगर पहुंचने के बाद सभी ट्रैंपों में सवार हो गये। गर्जिया पुलिस चौकी के पास अचानक अनियंत्रित होकर टैंपो पलट गया। हादसे में अजय सिंह (40), हिमांशु (20), विशाल (30), मंजू (40), निशा (38), संतोष देवी (50), अन्नू (20) सहित पांच छोटे बच्चे घायल हो गये। घायलों का रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। टैंपो चालक व टैंपों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- तमक नाले में लापता बीआरओ कर्मी का मिला शव, 12 दिन से लगातार चल रहा था रेस्क्यू अभियान
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love