हल्द्वानी- आबादी के बिच पहुंचा सांभर..रामपुर रोड पर होटल तक पहुंचा

Spread the love

 

 

ल्द्वानी में जंगल से भटककर सांभर निलियम कॉलोनी पहुंच गया। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू करने जुट गई। कई घंटे तक छकाने के दौरान वह घायल हो गया। उसके बाद रामपुर रोड पर देवलचौड़ चौराहे के निकट स्थित होटल में पहुंच गया, जहां से उसे रेस्क्यू तो किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।निलियम कॉलोनी के श्रेष्ठ विहार में एक खाली प्लाट में सांभर दिखाई दिया।

स्थानीय लोगों ने तराई केंद्रीय डिवीजन को जानकारी दी। टीम के सदस्य जब पहुंचे तो उन्हें देख वह दूसरे प्लाट में जाकर झाड़ियों में छिप गया। यहां टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की कोशिश की तो वह दीवार फांदकर क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड में जा पहुंचा। मुख्य गेट पर ताला लगा था तो टीम के सदस्य गेट पर चढ़कर अंदर पहुंच गए। जाल भी लगाया लेकिन तब तक वह यहां से निकलकर भाग गया। उसके बाद रामपुर रोड स्थित एक होटल के पास देखे जाने की जानकारी मिली। टीम वहां पहुंची तो वह थका हारा एक स्कूटी की आड़ में लेटा हुआ था। उसके सिर पर चोट थी और खून भी रिस रहा था।

टीम के अनुसार, दीवार कूदने के दौरान या किसी चीज से टकराने की वजह से उसे चोट आई होगी। किसी तरह टीम ने उसे जाल लगाकर पकड़ा और प्राथमिक उपचार दिया। पानी की छींटे भी मारे गए। वन्य जीव चिकित्सक डा. तरुण कुमार उसे ले गए, लेकिन इलाज शुरू करने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उसके मरने की पुष्टि डा. तरूण ने की।

और पढ़े  हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

 


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love