क्रिकेटर नीतीश: नीतीश राणा बने पिता,पत्नी साची ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, लिखा- हमने ऐसा नहीं सोचा था

Spread the love

 

 

भारत के स्टार क्रिकेटर नीतीश राणा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी साची मारवाह ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। साची ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि यह कहानी में ट्विस्ट की तरह है और इस बारे में उन्होंने सोचा ही नहीं था। नीतीश आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान भी रह चुके हैं।

साची ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा, ‘हमारे हमेशा के लिए टैटू से लेकर जुड़वां बेटों तक…प्लॉट ट्विस्ट जो हमने उम्मीद नहीं की थी। वही तारीख (14.06.25)…हम भी वही..बस इसमें दो छोटे बच्चे जुड़ गए हैं।’ साची के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक दोनों बेटों का जन्म 14 जून को हुआ। साची ने आईपीएल 2025 के दौरान की भी कुछ तस्वीरें साझा की थीं। उस दौरान वह गर्भवती नजर आ रही हैं।

 

नीतीश ने 18 फरवरी 2019 को साची से शादी की थी। साची एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और कॉमेडियन अभिषेक कृष्णा की बहन हैं। साची के पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने लिखा, ‘नन्हीं सी खुशियों के आगमन पर बधाई। मैं वादा करती हूं कि मैं ऐसी बुआ बनूंगी जिसका हर बच्चा सपना देखता है।’ वहीं, क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने भी दिल बनाकर प्रतिक्रिया दी है। वेंकटेश अय्यर ने लिखा- पाजी को बधाई। हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले पीयूष चावला ने लिखा- आपको बधाई और नीतीश हमारे क्लब में आपका स्वागत है। राजस्थान रॉयल्स ने भी नीतीश और साची को बधाई दी है। आरआर ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के अंदाज में लिखा- यस इज ए टू। राहुल तेवतिया, रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल, मोहसिन खान ने भी नीतीश और साची को बधाई दी।

और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी को झटका- चुनाव आयोग को नियुक्ति के पूरे अधिकार, नए आदेश की जरूरत नहीं'

Spread the love
  • Related Posts

    मौसम में बदलाव- पंजाब समेत उत्तर भारत में आंधी के साथ तेज बारिश, पारा गिरा, आज भी आंधी-पानी का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली। आंधी-तूफान के साथ कहीं हल्की…


    Spread the love

    BJP Office- PM मोदी चुनाव नतीजे का जश्न BJP मुख्यालय में मनाएंगे, 5 राज्यों में मतगणना जारी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी में कराए गए विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के उपलक्ष्य में आयोजित इस…


    Spread the love