अच्छी खबर आपके लिए: अब नहीं होगी आधार की फोटोकॉपी लगाने की जरूरत, नए एप और QR कोड से हो जाएगा काम

 

 

दि आपको भी इस बात से दिक्कत थी कि हर बार आपको जरूरत पड़ने पर आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी पड़ती है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आने वाले कुछ हफ्तों में आपको अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बजाय आप एक नए मोबाइल एप के जरिए इलेक्ट्रॉनिक आधार (पूरे या मास्क किए गए रूप में) QR कोड के माध्यम से साझा कर सकेंगे। दरअसल सरकार आधार के लिए एक नया एप लॉन्च करने वाली है।

UIDAI की नई सुविधा से मिलेगा लाभ

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबित UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा है कि एक नया एप तैयार कर लिया गया है और लगभग एक लाख में से 2,000 मशीनों को इस नए टूल से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा: “आप जल्द ही घर बैठे ही सब कुछ कर सकेंगे, सिवाय उंगलियों के निशान और आईरिस देने के।” इसमें पता अपडेट, मोबाइल नंबर, नाम में बदलाव, यहां तक कि जन्मतिथि में सुधार भी शामिल होगा।

बायोमेट्रिक छोड़कर बाकी सब घर बैठे होगा अपडेट

नवंबर तक, UIDAI एक नई प्रक्रिया शुरू करेगा जिसके तहत जन्म प्रमाणपत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, PAN, PDS और MNREGA डेटा का उपयोग कर नागरिकों का पता और अन्य जानकारी खुद-ब-खुद अपडेट की जाएगी। इससे नकली दस्तावेजों से आधार बनवाने की संभावना कम होगी और प्रक्रिया आसान भी होगी। UIDAI बिजली बिल डेटाबेस से भी जुड़ने की कोशिश कर रहा है जिससे पहचान सत्यापन और भी सरल हो जाएगा।

QR कोड आधारित Aadhaar शेयरिंग से सुरक्षा और नियंत्रण

अब आप मोबाइल-से-मोबाइल या एप-से-एप के माध्यम से QR कोड स्कैन कर आधार साझा कर सकेंगे, वह भी आपकी स्वीकृति (consent) के बाद ही। यह तरीका आपके डेटा पर पूरा नियंत्रण देगा और इसके कई उपयोग होंगे, जैसे: होटल में चेक-इन, ट्रेन में पहचान सत्यापन, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के समय धोखाधड़ी रोकने के लिए आदि। UIDAI राज्यों को प्रेरित कर रहा है कि प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के समय आधार के माध्यम से व्यक्ति की पहचान सत्यापित करें ताकि फर्जीवाड़े को रोका जा सके।

 

और पढ़े  आईफोन 18 प्रो लॉन्च: AI के दम पर कितना स्मार्ट होगा नया आईफोन, सिरी से कैमरा तक क्या बदलेगा?
  • Related Posts

    ब्रिक्स के सफल सम्मेलन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, दुनियाभर के मीडिया ने दी प्रतिक्रिया

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ ही भारत वैश्विक कूटनीति के केंद्र में मजबूती से स्थापित हो गया है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की पश्चिम एशिया और कूटनीतिक मंचों पर मध्यस्थता…

    आज ब्रिक्स के साझेदार देशों की बैठक, दिल्ली से रूस-चीन रवाना होंगे राष्ट्रपति पुतिन-जिनपिंग

    ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के बाद आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली से रूस रवाना होंगे। दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक से इतर ईरान…