उत्तराखंड का Weather: मैदानी इलाकों सुबह से झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं,  आज पर्वतीय जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, अन्य पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने व तेज हवा चलने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 जून तक प्रदेश भर में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

देहरादून में नदियों का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी
कई दिनों से हो रही तेज गर्मी के बाद रविवार सुबह देहरादून में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान रिस्पना और बिंदाल समेत अन्य नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया। भारी बारिश के चलते नदी नाले के किनारे रहने वाले लोगों को लाउड स्पीकर से सचेत किया जा रहा है।

और पढ़े  नैनीताल-कैंची धाम: 35 हजार वाहनों का दबाव, पहले से तय वीकेंड में क्यों बिगड़ा ट्रैफिक प्लान?
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…