कैंची धाम- नैनीताल: आज की बारिश पर भारी पड़ी आस्था, बाबा के जयकारों से गुंजा धाम,उमड़ा आस्था का जन सैलाब

 

कैंची धाम का आज 61वां स्थापना दिवस है। रविवार सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कैंची धाम में बारिश के बीच दर्शन के लिए श्रद्धालु लाइन लगाकर खड़े नजर आए।

कैंची धाम- नैनीताल: आज की बारिश पर भारी पड़ी आस्था, बाबा के जयकारों से गुंजा धाम,उमड़ा आस्था का जन सैलाब

 

अलग-अलग स्थलों से श्रद्धालुओं के लिए छह सौ शटल लगाई
कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 600 शटल वाहन लगाए हैं। वहीं व्यवस्था जांचने के लिए डीएम भी शटल से कैंची धाम पहुंची। रविवार को कैंची धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। देखते ही देखते यहां लगभग दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। जिसको व्यवस्थित करने के लिए पुलिस चप्पे- चप्पे पर लगी रही। वहीं भीमताल, भवाली, नैनीताल व अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं के वाहन रोककर शटल से कैंची धाम भेजा।
शटल सेवा से जाम लगने के बाद भी श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति जोश कम नहीं है। श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा, सूरत, मुंबई, नेपाल, देहरादून आदि बड़े शहरों से कैंची धाम पहुंचे हैं। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि मेले का सफल संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 9.30 बजे तक चालीस हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

 

 

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग का बनेगा मैकेनिज्म, DM हर माह करेंगे समीक्षा
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…