उत्तराखंड का Weather: मैदानी इलाकों सुबह से झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

त्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं,  आज पर्वतीय जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, अन्य पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने व तेज हवा चलने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 जून तक प्रदेश भर में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

देहरादून में नदियों का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी
कई दिनों से हो रही तेज गर्मी के बाद रविवार सुबह देहरादून में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान रिस्पना और बिंदाल समेत अन्य नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया। भारी बारिश के चलते नदी नाले के किनारे रहने वाले लोगों को लाउड स्पीकर से सचेत किया जा रहा है।

और पढ़े  पिथौरागढ़: छारछुम पुल पर भारतीय गांव के नाम का बोर्ड लगाने पर नेपाल में विरोध, उठाया ये सवाल
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…