Road Accident: स्कॉर्पियो ने 3 पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की हुई मौत, वाहन चेकिंग के दौरान ऐसा हुआ

Spread the love

 

टना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वाहन जांच कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। इसमें एक महिला सिपाही की मौत हो गई। वहीं एक दरोगा और एएसआई की हालत गंभीर है। घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर हुई। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पटना एसएसपी आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

Bihar Police: Scorpio ran over three policemen on Atal Path in Patna, woman constable died;

वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई गाड़ी
बताया जा रहा है कि एसके पुरी थाने की पुलिस अटल पथ पर वाहन चेकिंग अभियान में चला रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी ने चालक ने वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ा दी। पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। सभी घायल पुलिस कर्मी एक ही अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जानकारी के अनुसार, महिला पुलिस कर्मी कोमल कुमारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है।

 

जिस गाड़ी से हादस हुआ, उसपर लगा है भाजपा का झंडा
मृत महिला सिपाही की पहचान 25 वर्षीय कोमल कुमारी नालंदा की रहने वाली बताई जा रही। वह डायल 112 इमरजेंसी सर्विस में तैनात थीं। इसमें महिला सिपाही कोमल कुमारी की मौत हुई है। वह डायल 112 में तैनात थीं। बुधवार देर रात वह ड्यूटी कर रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। जबकि गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया है। उसकी तलाश में छापेमरी चल रही है। बताया जा रहा है कि जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से यह हादसा हुआ है, उसपर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ है। पुलिस गाड़ी मालिक की तलाश में जुटी है।

और पढ़े  बिहार- मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, कई मरीज हताहत,चार मौतों की पुष्टि

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: BJP विधायक राजू सिंह की जाएगी सदस्यता? जानें कितने साल की हो सकती है सजा, पढ़ें मामला…

    Spread the love

    Spread the loveनीतीश कुमार सरकार में भारतीय जनता पार्टी कोटे से पर्यटन मंत्री रहे राजू सिंह को दिल्ली की एक अदालत ने हिरासत में लेने का आदेश दिया है। 2019…


    Spread the love

    Bihar: BJP ने विधान परिषद के चार प्रत्याशियों का नाम घोषित किया, सूची में पवन सिंह भी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा टिकट को ठुकराने वाले भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह को आखिरकार राजनीति का कंफर्म टिकट मिल गया। शुक्रवार को…


    Spread the love