Bihar: नाबालिग लड़की की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, 10 रुपये के नोट में छिपी है कहानी

 

गया के रेलवे ट्रैक पर एक नाबालिग लड़की की लाश मिली है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि नाबालिग की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है, लेकिन पुलिस ने उसके पास से एक दस रुपये का नोट मिला है, जिसके बाद रेल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मामला गया-पहाड़पुर रेलखंड रेलवे ट्रैक के पास की है। मृतका की पहचान गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के भवारी खुर्द गांव की रहने वाली गुड़िया प्रवीण उर्फ आश्विन प्रवीण के रूप में हुई है।

 

10 रूपए के नोट से हुई युवती की पहचान 
घटना के संबंध में रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेल पुलिस को शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली कि गया-पहाड़पुर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक नाबालिग ट्रेन से कट गई है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचते ही और नाबालिग की पहचान के लिए छानबीन करने लगी। इसी दौरान पुलिस को नाबालिग के हाथ में दस रुपए का नोट मिला। उस नोट पर एक मोबाइल नंबर और आई लव यू लिखा था।

मोबाइल नंबर की हो रही जांच 
बताया जा रहा है कि युवती गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के भवारी खुर्द गांव की रहने वाली गुड़िया प्रवीण उर्फ आश्विन प्रवीण थी। रेल पुलिस का कहना है कि नाबालिग के हाथ में मिले दस रुपए के नोट पर लिखे हुए मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि यह नोट इत्तफाक है या फिर नोट पर लिखा आई लव यू और मोबाइल नंबर का इस घटना से कोई रिश्ता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जायेगा है।

और पढ़े  बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, शरीर पर मिले चोट के निशान

 

  • Related Posts

    बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, शरीर पर मिले चोट के निशान

    किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को उनके ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार,…

    बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

    पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रिंग बांध टूट…