हल्द्वानी: प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में प्रवेश पर जमकर हुई बहस, SSP बोले पार्षद हो या मेयर, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता

Spread the love

 

कालूसिद्ध मंदिर में शनिवार को प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया जब एसएसपी ने भाजपाइयों को मंदिर परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। एक भाजपा नेता ने जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष व एक पार्षद को परिसर में प्रवेश दिलाने को कहा तो एसएसपी बोले पार्षद हो या मेयर कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके बाद मौके पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गहमागहमी रही। सोशल मीडिया में यह घटना वायरल हो रही है।

जब सीएम मंदिर में पहुंचे तो उनके साथ कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कुछ सीएम के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश करने में सफल रहे जबकि पुलिस ने जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल और पार्षद राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना को सड़क किनारे लगाई गई रस्सी से भीतर भी नहीं आने दिया। यह दोनों नेता सड़क पर खड़े रह गए। तब वरिष्ठ भाजपा नेता चंदन सिंह बिष्ट ने एसएसपी पीएन मीणा से कहा कि रस्सी के दूसरी ओर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और पार्षद हैं, उन्हें परिसर में आने दें। इस पर एसएसपी बोले पार्षद हो या मेयर कोई फर्क नहीं पड़ता।

 

यह सुन चंदन सिंह बिष्ट भड़क उठे, उसके बाद पुलिस और भाजपाइयों के बीच काफी देर तक तनातनी होती रही। बिष्ट ने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान करार दिया और उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। किसी तरह बिष्ट ने खुद को संभाला। इसी दौरान दायित्वधारी रेनू अधिकारी ने भी पुलिस पर भाजपाइयों का अपमान का आरोप लगाया। बाद में भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारी की शिकायत सीएम धामी से की। कहा कि जिले के पुलिस अधिकारी कार्यकर्ताओं को ऐसे कार्यक्रम में अक्सर अपमानित करते रहते हैं। सीएम ने मामले का संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। सीएम के आश्वासन के बाद भाजपाइ शांत हुए।

और पढ़े  अल्मोड़ा: तेंदुए ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, सिर-हाथ को पंजों से नोचा, बहू की चीख से बची जान

 

 

और नेताजी को मंच से उतार दिया गया

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा नेता भी अन्य लोगों के साथ मंच पर मौजूद कुर्सी पर जा बैठा। जैसे ही पुलिस की नजर इस नेता पर पड़ी तो उन्होंने यह कहते हुए उसे मंच से उतार दिया कि उसका नाम मंचासीन होने वालों की सूची में शामिल नहीं है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love