शाहजहांपुर: असंतुलित होकर शीरा से भरा टैंकर पलटा..

 

 

लखनऊ-पलिया हाईवे पर कनेंग तिराहा के पास बृहस्पतिवार की देर रात शीरे से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इससे वहां फिसलन हो गई है।

जानकारी के अनुसार, यह टैंकर शामली से हरदोई की हरियावां चीनी मिल जा रहा था। इस बीच यह हादसा हुआ। दरअसल, वर्तमान में कनेंग तिराहा के पास हाईवे के चौड़ीकरण और ओवरब्रिज निर्माण के लिए पिलर बनाया जा रहा है।
इससे हाईवे का कुछ हिस्सा असमतल हो गया है। माना जा रहा है कि इसी कारण टैंकर असंतुलित हो गया। सड़क पर फैला शीरा अभी साफ नहीं किया गया है। ग्रामीण शीरा भरकर ले जा रहे हैं।

और पढ़े  अयोध्या छावनी में तेंदुए की पुष्टि, सेना-वन विभाग संयुक्त अलर्ट पर
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…