पीएफ खाताधारक के लिए: अब जल्द्द ही निकाल सकेंगे पीएफ के पैसे एटीएम से? जानें क्या है पूरा प्रोसेस

 

 

जो लोग भी नौकरी करते हैं वे अपनी हर महीने आने वाली सैलरी पर ही निर्भर करते हैं। ऐसे में इसी पैसे में से अपने आज के खर्चों को पूरा करना होता है और साथ ही भविष्य के लिए भी बचत करनी होती है। बात अंग भविष्य की बचत की करें तो इसके लिए सरकार ने भी नौकरीपेशा लोगों के लिए व्यवस्था की है जिसके तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरी करने वाले लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं।

इसमें कर्मचारी की सैलरी में से और कंपनी भी उतने ही पैसे जमा करवाती है जिस पर ईपीएफओ सालाना ब्याज भी देता है। इन सबके बीच अब पीएफ खाताधारकों को एटीएम की सुविधा जल्द मिल सकती है जिसके तहत वे अपने पीएफ के पैसे एटीएम से ही निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये व्यवस्था क्या है।

 

लॉन्च होगी ईपीएफओ 3.O
  • दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ अपने नए प्लेटफॉर्म ईपीएफओ 3.O को जल्द लॉन्च कर सकता है। इसके तहत अब पीएफ खाताधारकों को एटीएम मशीन से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही यूपीआई के जरिए भी पैसे निकालने की सुविधा पीएफ खाताधारकों को मिलेगी। इससे लोगों को लंबे प्रोसेस से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।

 

कब से मिलेगी सुविधा?
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने पोर्टल को अपडेट करने पर काफी समय से काम कर रहा है। इस पर कहा जा रहा है कि जून में ही सारे सिस्टम को अपडेट कर लिया जाएगा जिसके बाद इसी महीने यानी जून से ही पीएफ खाताधारकों को एटीएम और यूपीआई के जरिए पैसे निकालने की सुविधा मिल जाएगी।
और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: देहरादून में तय होगा एजेंडा, स्पीकर ने 24 अक्तूबर को बुलाई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक

 

क्या है प्रोसेस और लिमिट?
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने पीएफ खाताधारकों को एक कार्ड जारी करेगा जो बिलकुल एटीएम कार्ड जैसा ही होगा। इस कार्ड को लेकर आपको एटीएम पर जाना होगा और फिर आप यहां पर इस कार्ड की मदद से अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल पाएंगे। शुरुआत में एटीएम के जरिए अकाउंट होल्डर अपने पीएफ खाते में जमा राशि का कुल 50 फीसदी पैसा निकाल पाएगा। हालांकि, आगे इस लिमिटि को बढ़ाया जा सकता है।

 

पीएफ खाताधारकों को मिलेंगी ये सुविधाएं
  • जहां एटीएम कार्ड आने के बाद पीएफ खाताधारकों को एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी। वहीं, साथ ही आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस भी चेक कर पाएंगे। इसके अलावा आप अपने पसंद के बैंक खाते में अपने फंड को ट्रांसफर भी कर पाएंगे आदि।

 

  • Related Posts

    ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार बने राष्ट्रपति,

    ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के लिए मतदान के बाद नतीजे आ चुके हैं। इसमें मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बहुमत मिला है।…

    मौसम अपडेट- भारत में बदलता मौसम का मिजाज,15 राज्यों में अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद

    बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरलम, पुडुचेरी में भारी…