डिजिटल अरेस्ट: 3 दिनों तक 75 साल के बुजुर्ग को रखा डिजिटल अरेस्ट, 23.5 लाख रुपये ठगे

 

जयपुर के मानसरोवर इलाके में साइबर ठगी का एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 75 वर्षीय संतोष कुमार नामक बुज़ुर्ग को “डिजिटल अरेस्ट” करके उनसे 23.56 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने उन्हें झूठे मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और मानसिक दबाव बनाकर तीन दिन तक वर्चुअल रूप से कैद में रखा।

 

झूठे पुलिस कॉल से शुरू हुई ठगी

23 मई की सुबह 9:44 बजे संतोष कुमार को दो अनजान नंबरों से फोन आए। एक कॉलर ने खुद को संजय कुमार, कोलाबा पुलिस स्टेशन (मुंबई) का अधिकारी बताया और दावा किया कि संतोष का मोबाइल नंबर एक 2.8 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि उनके नाम पर गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है।

CBI अधिकारी और नकली कोर्ट ने बढ़ाई दहशत

इसके बाद ठगों ने संतोष को एक वीडियो कॉल पर जोड़ा, जिसमें ‘CBI अधिकारी’ रोहित कुमार गुप्ता ने बात की। ठगों ने एक फर्जी कोर्ट रूम सीन भी दिखाया जिसमें एक जज संतोष के बैंक अकाउंट्स फ्रीज करने का आदेश पढ़ रहा था।

डर और बीमारी में बुज़ुर्ग ने की लाखों की ट्रांजेक्शन

गंभीर बीमारी से जूझ रहे संतोष कुमार डर और भ्रम के माहौल में आ गए। इस मानसिक दबाव में उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में 23.56 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब पैसे खत्म हो गए, तो आरोपियों ने उन्हें 20 लाख रुपये की FD तोड़ने के लिए राजी कर लिया।

बैंक मैनेजर की सतर्कता ने बचाई और रकम का पता लगाया

जब संतोष कुमार FD तुड़वाने बैंक पहुंचे, तो बैंक मैनेजर को शक हुआ। जब उन्होंने पूरी बात सुनी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 26 मई को शिप्रापथ थाना में शिकायत दर्ज हुई और मामला अब साइबर क्राइम यूनिट के पास है।
और पढ़े  अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

    मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा…

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…