Weather न्यूज़: UP में बदला मौसम..नौतपा में गिरेंगे ओले, 31 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ 

Spread the love

त्तरप्रदेश में बृहस्पतिवार को सुबह तराई और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद बारिश का विस्तार प्रदेश भर में देखने को मिला। कहीं भी लू जैसी परिस्थितियां नहीं रहीं, लेकिन कहीं-कहीं उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में दिखेगा। 29 से 31 मई के बीच प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर बूंदाबांदी होगी।

 

इस दौरान विभिन्न जगहों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी तराई वाले इलाकों और बुंदेलखंड समेत प्रदेश के 31 जिलों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर समेत कई जिले हैं।

इन जिलों में होगी बूंदाबांदी 
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, विजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों बूंदाबांदी के आसार हैं।

और पढ़े  अयोध्या- लंबी कतारें, खत्म सिलिंडर..गैस के लिए भटकते उपभोक्ता

 

सहारनपुर में आंधी से आफत पेड़ गिरने से युवक की मौत

बुधवार रात आई दस मिनट की आंधी ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया। मिर्जापुर में पेड़ गिरने से गांव भोजपुर निवासी शहजाद (32) पुत्र बुद्ध की मौत हो गई। विद्युत लाइनों पर पेड़ टूटकर गिरने से तहसील बेहट के 70 गांवों की बिजली गुल हो गई। छुटमलपुर में सड़क पर पेड़ गिरने के कारण देहरादून हाईवे चार घंटे तक बाधित रहा। देर रात आंधी के बाद जगह-जगह हल्की बूंदाबांदी हुई।

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love