अयोध्या: महिला का अभद्र डांस- रीलबाजों का अड्डा बना लता चौक,रीलबाज रामनगरी की मर्यादा कर रहे तार-तार

Spread the love

रामनगरी अयोध्या का लता मंगेशकर चौक रीलबाजों के लिए एक अड्डा बन गया है। यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि लता चौक पर एक महिला अभद्र डांस कर रही है। यहां आए दिन रीलबाज सोशल मीडिया पर पोस्ट के लिए रील बनाने पहुंचते हैं।

रील बनाने वाले अभद्र डांस करके अयोध्या की गरिमा को गिरा रहे हैं। नयाघाट चौकी के ठीक सामने इस तरह अभद्र डांस करके वीडियो शूट किया जाता है। इससे रीलबाज रामनगरी की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं। वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। लता मंगेशकर चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेल्फी ले चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लता मंगेशकर चौक से अयोध्या की आभा को निहारा है।

 

लता मंगेशकर चौक पर पुलिस पिकेट की भी ड्यूटी होती है

अयोध्या आने वाले लोगों के लिए लता मंगेशकर चौक आकर्षण का केंद्र है। यह अयोध्या के सौंदर्य को चार चांद लगाता है। लता मंगेशकर चौक के पास ही पुलिस पिकेट की भी ड्यूटी लगी होती है। इसके बावजूद लता मंगेशकर चौक पर वीणा के पास महिला खड़ी होकर अभद्र डांस कर रही है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Spread the love
और पढ़े  तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर, गांव लौट रहे तीनों
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love