तबाही: तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, गाजियाबाद में ACP कार्यालय की छत गिरी, अंदर सो रहे दरोगा की मलबे में दबने से मौत

Spread the love

 

 

लोनी के इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एसीपी अंकुर विहार कार्यालय की शनिवार रात तेज बारिश के चलते छत गिर गई। कार्यालय में सो रहे दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। सुबह जब अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो घटना का पता चला। मलबे से निकल कर वीरेंद्र कुमार मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा कार्यालय में ही सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे तेज बारिश के चलते उनके कार्यालय के एक कमरे की छत गिर गई। छत गिरने से वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। रविवार सुबह पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग एसीपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वीरेंद्र कुमार को मलबे से निकला। एसीपी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अवगत कर दिया गया है।

बारिश-आंधी के कारण फरीदाबाद में हादसे
बारिश के कारण फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में आंधी व बारिश से मकान ढह गया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फरीदाबाद के भोआपुर गांव और गांव तिगांव में रात को आसमानी बिजली गिरने से कई पशुओं की मौत हो गई। वहीं, शनि देव कॉलोनी सेक्टर-56 में आंधी व बारिश से मकान की छत पर पड़ोसी की दीवार गिर गई। हादसे में परिवार बाल-बाल बचा गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।

 

नोएडा में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, बिजली आपूर्ति ठप
बीती रात आई तेज आंधी और बारिश ने नोएडा में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह बेपटरी कर दिया। शहर के दो दर्जन से अधिक सेक्टरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे हजारों निवासियों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। आंधी की तीव्रता इतनी थी कि 200 से अधिक स्थानों पर बिजली के पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए। सेक्टर 18, 22, 62, 50, 71, 73, 78, 75, 122, 81, 83, 86, 137 और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में बिजली गुल होने की शिकायतें सामने आईं।

और पढ़े  UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love