ताजमहल- ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, 3 घंटे चला तलाशी अभियान

 

आगरा में केरल से शनिवार की सुबह पर्यटन विभाग के पास आए एक ई-मेल में ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट कर दिया गया। सीआईएसएफ, ताजगंज, पर्यटन, ताज सुरक्षा और सर्किल के फोर्स ने बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग्स के साथ तीन घंटे तक ताजमहल का चप्पा-चप्पा छान मारा। इस दौरान प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों को पैन तक नहीं ले जाने दिया गया। तीन घंटे के तलाशी अभियान के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एक हॉक्स मेल था, साइबर सेल इसकी जांच कर रही है।

केरल से शनिवार की सुबह 7 बजे सव्वाकू शंकर की ई-मेल आईडी से यूपी टूरिज्म, दिल्ली पुलिस और अभय श्रीवास्तव की ई-मेल आईडी पर मेल भेजा गया। इसमें ताजमहल को दोपहर 3:30 बजे तक आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मेल की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

 

ताजमहल पर दोपहर एक बजे से सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा, पर्यटन, ताजगंज और सर्किल के फोर्स के साथ सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते के साथ ताजमहल परिसर में चप्पे-चप्पे पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

 

मुख्य गुंबद, चमेली फर्श, मस्जिद परिसर से लेकर बगीचों और दालानों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। दोपहर तीन बजे तक तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा एजेंसियों को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, इस पर राहत की सांस ली। एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद, सीआईएसएफ कमांडेंट वैभव कुमार दुबे भी तलाशी अभियान में पूरे समय साथ रहे।

और पढ़े  अयोध्या- हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले—‘ निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’

 

पर्यटकों को नहीं होने दी कोई परेशानी
ताजमहल में सघन तलाशी के दौरान देसी विदेशी पर्यटकों के बीच किसी तरह का पैनिक नहीं फैले, इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी सतर्कता बरती। कई पर्यटकों ने जब इस तरह की सघन चेकिंग के बारे में पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि ताजमहल की सुरक्षा के दृष्टिगत इस तरह की ड्रिल की जाती हैं।

 

हॉक्स ईमेल था, कराई जा रही है जांच
एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि ताजमहल पर धमकी का हॉक्स ई-मेल भेजा गया था। इसे केरल से भेजा गया था। इस तरह के मेल देशभर में कई जगह एक साथ भेजे गए थे। इसकी जांच साइबर सेल से कराई जा रही है।

  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…