दिल्ली : दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत, अब 100% क्षमता के साथ चलेगी दिल्ली मेट्रो।

दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन की पाबंदियों से तीन बड़ी राहत दी है। इसमें सबसे बड़ी राहत मेट्रो और बसों में बैठने की सुविधा से जुड़ी है। नए आदेश के मुताबिक मेट्रो में अब 100 फीसद क्षमता के साथ लोग बैठ कर यात्रा कर सकते हैं। हालांकि लोगों को खड़े होकर यात्रा करने पर अभी भी पाबंदी रहेगी। साथ ही सरकार ने ऑडिटोरियम एवं सिनेमा हॉल को 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की छूट दी है। वहीं, अब शादी और अंतिम यात्रा में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे। 

ता दें कि अनलॉक-6 तक अलग-अलग गतिविधियों में छूट दी गई थी, लेकिन सार्वजनिक परिवहन के लिए रियायत नहीं मिली थी। इस कारण मेट्रो स्टेशनों और बस स्टॉप पर यात्रियों को रोजाना लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। राजीव चौक पर भीड़ बढ़ने से यात्रियों को 30 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है। सार्वजनिक परिवहन में छूट न मिलने से रोजाना यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो में सुबह से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है। 

फिलहाल बसों और मेट्रो में 50 फीसदी क्षमता से यात्रियों को सफर की इजाजत थी, लेकिन इन छूट की वजह से अब यात्रा में सहूलियत मिलेगी। पुराने दिशा-निर्देश के मुताबिक बसों में 17 जबकि मेट्रो की एक कोच में 25 यात्री सफर कर सकते थे। अब सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं में छूट मिलने पर यात्रियों की परेशानियां कम होगी।

और पढ़े  दिल्ली एसआईआर: CM रेखा गुप्ता से लेकर केजरीवाल के परिवार तक को नोटिस, 47.56 लाख नाम हटे, जानें..
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…