मन की बात – प्रधानमंत्री मोदी आज 79वीं बार करेंगे ‘मन की बात’, ओलंपिक और कोरोना , बाढ़ पर चर्चा संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने  रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के जरिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम का 79वां संस्करण होगा और यह आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और मोबाइल एप पर प्रसारित होगा। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम डीडी न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध होगा। संस्करण में पीएम मोदी देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश से मची तबाही समेत टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल पर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। मन की बात के 78वें संस्करण के दौरान, मोदी ने 27 जून को कहा था कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने अपने स्थान पर पहुंचने के लिए संघर्ष किया है इसलिए लोग बेवजह खिलाड़ियों पर दबाव नहीं डाले।

और पढ़े  गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात
  • Related Posts

    दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से ‘सुप्रीम’ इनकार, सरकार-पुलिस से जवाब तलब

    सुप्रीमकोर्ट ने बुधवार को 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े बड़ी साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया…

    संविधान दिवस पर देशभर में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकालेगी कांग्रेस,वेणुगोपाल ने बताया पूरा प्लान

    संविधान की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत, कांग्रेस 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के मौके पर सभी राज्यों में बड़े पैमाने पर ‘संविधान रक्षा मार्च’…