Tips: अपने काले होंठों को गुलाबी करने के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खे, चंद दिनों में दिखने लगेगा असर

Spread the love

 

 

क्सर लोगों को लगता है कि जो लोग सिगरेट पीते हैं, सिर्फ उन्हीं के होंठ काले हो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। होंठों के कालेपन के कई अन्य कारण भी हैं, जिनकी वजह से कई बार शर्मिंदगी तक का शिकार होना पड़ता है। तेज धूप, खराब खान-पान, प्रदूषण, खराब लिप बाम या लिपस्टिक का इस्तेमाल भी आपके होंठों के कालेपन को बढ़ा सकता है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

दरअसल, यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपने होंठों का कालापन दूर कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन नुस्खों को आजमाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

नींबू और शहद

ये स्क्रब होंठों के कालेपन को हटाने के लिए काफी कारगर माना जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको सबसे पहले तो नींबू का रस एक कटोरी में निकाल लेना है। इसे निकालने के बाद इसमें सिर्फ इतना शहद डालें, ताकि ये अच्छी तरह से मिक्स हो जाए और स्क्रब की तरह बन जाए।

अब अपने होंठों पर इसकी एक पतली लेयर लगाएं। 15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर होंठों को साफ कर लें। इसके बाद लिप बाम अवश्य लगाएं। नींबू में पाए जाने वाले ब्लीचिंग तत्व होंठों का कालापन हटाते हैं, जबकि शहद होंठों को मॉइश्चराइज करता है।

 

 

चुकंदर का रस

होंठों का गुलाबीपन वापस पाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल करना सबसे सही माना जाता है। दरअसल, चुकंदर का रस होंठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी करता है। इसके लिए सबसे पहले तो ताजा चुकंदर का रस निकालकर होंठों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।

और पढ़े  यूएन से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट: युद्धों में बच्चों पर टूटा कहर, पहली बार सरकारी सेनाएं बनीं सबसे बड़ी दोषी

इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं। इससे किसी भी तरह से साइड इफेक्ट का खतरा नहीं होता है, तो बेझिझक आप भी चुकंदर के रस से होंठों का कालापन दूर करें।

 

चीनी 

कई बार होंठों का कालापन डेड स्किन की वजह से बढ़ जाता है। ऐसे में चीनी की मदद से आप इसे हटा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो थोड़ी सी चीनी में शहद मिला लें। अब हल्के हाथों से होंठों पर स्क्रब करें। 5-8 मिनट तक स्क्रब करने के बाद होंठों को साफ कर लें और उस पर लिप बाम लगा लें।

यदि आप चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये अवश्य याद रखें कि ये चीनी एक दम महीन पिसी हुई होनी चाहिए। यदि ये थोड़ी सी भी मोटी हुई तो इसकी वजह से आपके होंठ छिल भी सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    नीट यूजी पुनर्परीक्षा- कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट यूजी पुनर्परीक्षा, लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

    Spread the love

    Spread the love परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना समझें NEET-UG परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 720 अंकों के होते हैं। इसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान…


    Spread the love

    तमिलनाडु में हादसा: सीफूड यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से 7 महिलाओं की मौत, 65 से अधिक श्रमिक बेहोश

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सीफूड निर्यात इकाई में अमोनिया गैस रिसाव की घटना सामने आई। यह रिसाव पेरियापालयम के पास कन्निगाइपैर स्थितसेंट पीटर्स पॉल…


    Spread the love