रिट्रीट सेरेमनी: आज से फिर शुरू होगी अटारी समेत तीनों बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी, आमजन भी हो सकेंगे शामिल

Spread the love

 

 

भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिति सामान्य होने पर मंगलवार को बीएसएफ जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच शाम साढ़े छह बजे रिट्रीट सेरेमनी होगी। इसके अलावा फेंसिंग पर लगे गेट किसानों के लिए खोल दिए गए हैं ताकि फेंसिंग पार जमीन पर खेती कर सके। उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के अलावा फेंसिंग पर लगे गेट भी बंद कर दिए गए थे।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि अटारी, हुसैनीवाला और सादकी बॉर्डर पर मंगलवार शाम 6:30 बजे से बीएसएफ जवानों और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच रिट्रीट सेरेमनी शुरू होगी। सेरेमनी देखने के लिए आम पब्लिक भी अब आ सकेगी। गौरतलब है कि पहलगाम हमलेे के बाद सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए बॉर्डर के गेट बंद करवा दिए थे और पाकिस्तान-भारत में छिड़े युद्ध के दौरान 6 मई से तीनों ही बॉर्डर पर सेरेमनी पूरी तरह बंद कर दी गई थी।

 

टैक्सी यूनियन ने की थी रिट्रीट शुरू करने की मांग
अमृतसर की टैक्सी यूनियन के हजारों परिवारों की रोजी-रोटी रिट्रीट देखने आने वाले सैलानियों से चलती है। रिट्रीट बंद होने से उनकी कमाई पूरी तरह बंद हो गई थी। हाल ही में टैक्सी यूनियन ने सरकार ने मांग की थी कि रिट्रीट को फिर से शुरू किया जाए ताकि वे परिवार पाल सकें।

सरहद पर लगी फेंसिंग के गेट किसानों के लिए खुले
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान सरहद पर फेंसिंग पर लगे गेट बंद कर दिए गए थे। लेकिन अब दोनों देशों के बीच स्थिति सामान्य हो चुकी है। फेंसिंग पर लगे गेट भी किसानों के लिए खोल दिए गए हैं। अब वे उस पार जाकर खेती कर सकेंगे। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने फेंसिंग पार सारी जमीन को चेक किया कि कहीं दुश्मन ने लैंड माइन तो नहीं बिछा दी है। पूरी तरह से संतुष्ट होेने के बाद सोमवार से गेट खोल दिए गए।

Spread the love
और पढ़े  चंडीगढ़ दहलाने की साजिश नाकाम: बीकेआई से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार, 5 किलो जिलेटिन की छड़ें और हथियार बरामद
  • Related Posts

    नशे से युवक की मौत: दोस्तों ने खेत में दफनाई लाश, 14 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया शव

    Spread the love

    Spread the loveकपूरथला के एक गांव में नशे के दौरान तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि उसके साथ मौजूद दोस्त उसे खेतों में छोड़कर…


    Spread the love

    पंजाब: पुलिस मुख्यालय-BJP कार्यालय उड़ाने की साजिश नाकाम, 3 आतंकी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveचंडीगढ़ व पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) की पंजाब पुलिस मुख्यालय, पंजाब भाजपा कार्यालय और पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कोठी को विस्फोट से…


    Spread the love