बीकेआई: एफबीआई ने एनआईए से साझा की जानकारी – पंजाब में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 32 आतंकवादी सक्रिय

 

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन  ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के साथ आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां के पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का ब्लूप्रिंट साझा किया है। एफबीआई ने इसे जरिये बताया है कि फिलहाल पंजाब में आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के 32 आतंकी सक्रिय हैं, जो पासियां के सीधा कनेक्शन में थे। पासियां से गिरफ्तारी के दौरान हुई पूछताछ में यह इनपुट एफबीआई के सामने आए थे।

 

एनआईए को दिए इस ब्लूप्रिंट में एफबीआई ने बताया कि आतंकी पासियां और बीकेआई के ये 32 आतंकी गुर्गे पंजाब में ऑपरेट कर रहे हैं।  एनआईए दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पासियां के ये 32 गुर्गे आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कनेक्शन में हैं।

पंजाब के सरहदी इलाकों में पुलिस थानों पर हुए ग्रेनेड अटैक के अलावा ये 32 गुर्गे बीकेआई-आईएसआई के इशारे पर न केवल टारगेट किलिंग को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे, बल्कि बड़े हमले की तैयारी में थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड अटैक के पीछे आईएसआई की प्लानिंग थी जिसे इन्हीं गुर्गों ने अंजाम दिया था।

अब जीवन फौजी संभाल रहा बागडोर
एनआईए के मुताबिक पाकिस्तान बैठा बीकेआई चीफ आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा अब जीवन फौजी के जरिए अपने मॉड्यूल कोऑपरेट कर रहा है। पासियां के बीकेआई-आईएसआई के लिए तैयार किए ये 32 आतंकी अब जीवन फौजी के साथ पंजाब में साजिशें रच रहे हैं। पंजाब, यूपी और हरियाणा में इन आतंकियों ने अपने कई ठिकाने बनाए हैं, जहां वह पनाह लेकर बैठे हैं, इसको लेकर एनआईए पंजाब, हरियाणा और यूपी पुलिस के साथ कई जॉइंट ऑपरेशन भी कर रही है।
पासियां और आईएसआई टेरर मॉड्यूल के लिए कर रहे नए लड़कों को भर्ती
एनआईए को सौंपे एफबीआई के ब्लूप्रिंट में इन 32 गुर्गों से जुड़े इनपुट और पहचान भी साझा की गई है। एनआईए दिल्ली अब पंजाब में बड़े एक्शन की तैयारी में हैं। दिल्ली के अधिकारी ने बताया कि बीकेआई-आईएसआई के इन गुर्गों को दबोचने के लिए लगातार इनपुट जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब की कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी और काॅलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी इस बार टारगेट किया गया है।

और पढ़े  संघर्ष जोड़ो, भारत जोड़ो: राहुल गांधी ने लॉन्च किया 'सत्याग्रह' पोर्टल, देशभर के आंदोलनों को जोड़ने की पहल

 

  • जानकारी के मुताबिक इन गुर्गों को आईएसआई-बीकेआई न सिर्फ पंजाब में ग्रेनेड अटैक, आतंकी हमले और टारगेट किलिंग के लिए इस्तेमाल कर रहा है, बल्कि पासियां की मदद से पंजाब में टेरर मॉड्यूल के लिए नए लड़कों की भर्ती करने का भी टास्क दिया गया था।

 

  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…