बिग ब्रेकिंग – कोरोना संकट : कोरोना के बढ़ते मामलों को देख लगाया 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन, पढ़िए पूरी खबर

Spread the love

सरकार ने पूरे देश में 14 दिन का सख्त लॉकडाउन लगा दिया है। लोक प्रशासन के जूनियर मंत्री फरहाद हुसैन ने कहा कि यह लॉकडाउन पिछले से अधिक सख्त होगा। 

बांग्लादेश ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 14 दिन की राष्ट्रव्यापी बंदी लागू करने की घोषणा की। सरकार ने यह फैसला ईद के मौके पर प्रतिबंधों में दी गई ढील के चलते संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका के चलते लिया है। बता दें कि ईद के दौरान बांग्लादेश में लाखों लोग अपने-अपने गांव लौटे थे, जिससे कोविड के मामले बढ़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है।
सरकार ने कहा कि सभी लोग अपने घरों के अंदर ही रहें। कार्यालय, अदालतें, परिधान कारखाने और अन्य निर्यात प्रमुख उद्योग बंद रहेंगे। कैबिनेट विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘अगले 14 दिन के लिए देश में अधिक सख्त लॉकडाउन लागू करने का आदेश जारी किया गया है… पिछले प्रतिबंधों के उलट इस बार लॉकडाउन के दौरान निर्यात प्रमुख उद्योगों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है।’


Spread the love
और पढ़े  आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम
  • Related Posts

    फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी मुख्यालय में घुसी सीआईडी,तलाशी ली

    Spread the love

    Spread the loveजाली हस्ताक्षर मामले की जांच के तहत अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के केंद्रीय कार्यालय में…


    Spread the love

    Shigella: केरल में शिगेला का कहर, 126 लोग संक्रमित और मासूम की मौत से दहशत, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveकेरल बीते कुछ वर्षों में देश का सबसे ज्यादा संक्रामक रोगों से प्रभावित राज्य रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा। लेप्टोस्पायरोसिस रोग के मामले हों या फिर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *