हल्द्वानी: SSP प्रहलाद नारायण मीणा देर रात लंबे समय से जमे थाना प्रभारियों का किया तबादला

Spread the love

 

लंबे समय से जमे कई थाना प्रभारियों को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने गुरुवार की देर रात बदल दिया। काठगोदाम के थाना प्रभारी को लालकुआं एसएसआई बनाया गया है। मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी को मुखानी थानाध्यक्ष बनाया गया है। कालाढूंगी, मुक्तेश्वर थाने में भी नए एसएचओ की तैनाती हुई है।

पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक ललिता पांडे को एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया है। लाइन से ही विपिन चंद्र पांडे को प्रभारी सम्मन सेल व सीसीटीएनएस बनाया गया है। काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट को एसएसआई लालकुआं बनाया गया है। कालाढूंगी के थाना प्रभारी पंकज जोशी काठगोदाम थाना के नए प्रभारी होंगे।

 

मुखानी एसओ विजय मेहता को कालाढूंगी का थानाध्यक्ष, मंगल पड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी को थानाध्यक्ष मुखानी, हल्द्वानी कोतवाली में तैनात गौरव जोशी को मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी मिली है। टीपी नगर चौकी प्रभारी जगदीप सिंह नेगी को थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर बनाया गया है। खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार को चौकी प्रभारी टीपीनगर, सम्मन सेल प्रभारी रजत सिंह कसाना को प्रभारी चौकी खेड़ा, पुलिस लाइन से महेंद्र राज सिंह को प्रभारी चौकी कुंवरपुर बनाया गया है।

एसआई देवेन्द्र सिंह राणा काे पुलिस लाइन से थाना तल्ली ताल, एएसआई नवीन चंद्र सौराड़ी को पुलिस लाइन से थाना बेतालघाट, एएसआई उदय सिंह राणा को पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल, एएसआई विजय कुमार को पुलिस लाइन से चौकी कैंची भेजा गया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- 4 साल के लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, 2027 की रणनीति साफ, CM धामी ही चेहरा
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love