नैनीताल:- आरोपी उस्मान ने दाखिल की जमानत की अर्जी,17 मई को होगी सुनवाई

 

 नैनीताल में 12 वर्षीय नाबालिग बालिका से हुए दुष्कर्म के आरोपी ठेकेदार उस्मान की ओर से हल्द्वानी के पॉक्सो कोर्ट के समक्ष जमानत की अर्जी दायर की गई है। मामले की सुनवाई 17 मई को होगी।

उस्मान की ओर से हाईकोर्ट की अधिवक्ता मनीषा भंडारी ने पॉक्सो कोर्ट के समक्ष जमानत की अर्जी दायर की है। बता दें कि नैनीताल में बालिका के परिजनों की ओर से 30 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें उस्मान पर पूर्व में भी कई बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। उस्मान को उसी शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद शहर में भारी तनाव फैल गया था और कई दिन तक धरना प्रदर्शन जारी रहे। बालिका को पुलिस अभिरक्षा में हल्द्वानी में रखा गया था। मामले में हाईकोर्ट ने भी विभिन्न दिशा निर्देश दिए थे। इस बीच उस्मान को हल्द्वानी की अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे उप कारागार भेज दिया गया था। तब से वह वहीं बंद है। जहां पुलिस उसके खिलाफ पुख्ता चार्जशीट तैयार करने में लगी है, वहीं अब उस्मान की ओर से अपनी जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर दी गई है।

 

और पढ़े  बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद...फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…