शाहजहांपुर- दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Spread the love

 

शाहजहांपुर में निगोही थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी नाबालिग बेटी को फुसलाकर आरोपी ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी अशरफ निवासी इनायतपुर की तलाश शुरू की। रविवार रात करीब डेढ़ बजे निगोही पुलिस ने उसे तालगांव के पास घेर लिया।

 

खुद को घिरता देखकर अशरफ ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- साध्वी चंदनामती का 38वां दीक्षा दिवस बना ‘प्रेरणा दिवस’, त्याग और संयम की साधना को किया नमन
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

    Spread the love

    Spread the love उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि…


    Spread the love