पहलगाम हमला: 43 साल बाद दो सगी बहनें जाएंगी पाकिस्तान,बोलीं- पाकिस्तान में हमारा कोई नहीं, वहां कैसे रह पाएंगे

Spread the love

 

 

हलगाम हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राजोरी के शाहदरा शरीफ में 43 वर्षों से रह रहीं दो सगी बहनों को भी पाकिस्तान जाने का फरमान मिला है। इस फरमान के बाद दोनों बेचैन हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान में अब उनका कोई नहीं है। ऐसे में वह वहां कैसे रह पाएंगी?

दोनों बहनों सगीर जमील (65) और जमीर जमील (63) के परिजनों ने बताया कि 43 साल पहले कुछ ऐसे हालात बने थे कि उनके परिजन दोनों सगी बहनों को राजोरी के शाहदरा शरीफ ले आए थे। उसके बाद दोनों की परवरिश यहीं पर हुई, उनका विवाह भी यहीं पर हुआ और अब उनके अपने पोते भी है। उन्होंने बताया कि 43 सालों में उनके जो भी परिजन पाकिस्तान में थे, उनकी अब मृत्यु हो चुकी है और अब पाकिस्तान में उनका कोई नहीं रहता।

 

 

दोनों बहनों के परिजनों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि उन दहशतगर्दों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन उस हमले से ऐसे लोगो को न जोड़ा जाए, जिनका हमले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि दोनों बहनें अब उम्रदराज हो चुकी हैं और अक्सर बीमार भी रहती हैं और जब उनका पाकिस्तान में कोई है ही नहीं तो वो बुढ़ापे में वहां किस के पास जाएंगी? वहीं पुलिस ने सरकार के आदेश का पालन करते हुए दोनों बहनों को राजोरी से वाघा बॉर्डर के लिए रवाना कर दिया है।

सारा अपने 12 दिन के बेटे को छोड़कर जाएगी पाकिस्तान
बुद्धल के औरंगजेब से निकाह करने वाली सारा खान भी पाकिस्तान जाएंगी, मगर इसके लिए उन्हें अपने 12 दिन के बेटे को भारत में ही पिता के पास छोड़ना पड़ेगा। औरंगजेब ने बताया कि उसका बड़ा बेटा उमर हयात पाकिस्तान में पैदा हुआ था। इसके बाद उनकी पत्नी को लॉन्ग टर्म वीजा मिला, जिसके बाद वह भारत आ गई।

और पढ़े  Bengal: टीएमसी के 15 साल के शासन पर भाजपा सरकार लाएगी श्वेत पत्र, मंत्रियों के समूह ने शुरू किया काम

बड़ा बेटा अब पांच साल का है और करीब 12 दिन सारा ने एक और बेटे को जन्म दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार के जो आदेश जारी हुए हैं, उस आदेश के अनुसार उनकी पत्नी पाकिस्तान में जन्मे अपने बड़े बेटे उमर को साथ लेकर पाकिस्तान जाएंगी, लेकिन बुद्धल में पैदा हुए 12 दिन के मासूम को मां का साथ छोड़ना होगा। औरंगजेब ने बताया कि वह वाघा बॉर्डर पर अधिकारियों से गुहार लगाएंगे कि 12 दिन के मासूम को भी या तो मां के साथ जाने दिया जाए या मां को ही यहीं रहने दिया जाए।


Spread the love
  • Related Posts

    न्यूजीलैंड से एफटीए को पीएम मोदी ने बताया मील का पत्थर,कई समझौते को मंजूरी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। पीएम की…


    Spread the love

    आफत की बारिश: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून का कहर, भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveपूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो बारिश प्रचंड चरण…


    Spread the love