New Rules Change: ट्रेन की टिकट से लेकर एटीएम से पैसे निकालने तक..आज से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब पर पड़ सकता है असर

 

 

1  मई से कुछ ऐसे वित्तीय बदलाव होने वाले हैं जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में एटीएम से सीमा से ज्यादा निकासी, रेलवे से टिकट बुकिंग और एफडी की ब्याज दरों में फेरबदल आदि शामिल हैं। साथ ही, मई में बैंकों की छुट्टियों की भी आरबीआई ने लिस्ट जारी कर दी है।

 

एटीएम से पैसे निकालने  पर लगेगा ज्यादा शुल्क
मेट्रो शहरों में हर महीने 3 बार मुफ्त में एटीएम से लेनदेन कर सकेंगे। गैर-मेट्रो शहरों में पांच बार लेनदेन कर सकेंगे। मुफ्त सीमा के बाद बैंक हर लेनदेन पर 23 रुपये तक चार्ज लगा सकते हैं। अगर कोई ग्राहक एटीएम में अकाउंट बैलेंस चेक करता है तो उसे 7 रुपये चार्ज देना पड़ सकता है, जो पहले 6 रुपये था।

 

रेलवे में वेटिंग टिकट केवल सामान्य कोच में ही मान्य
रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा। मतलब आप वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में यात्रा नहीं कर सकते हैं। अगर आप यात्रा करते हुए पाए जाएंगे तो टीटी आपको सामान्य कोच में भेज सकता है या जुर्माना लगा सकता है।

43 से घट 28 रह जाएंगे आरआरबी
देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को विलय करने का निर्णय लिया गया है। अब 43 से घटकर 28 आरआरबी रह जाएंगे। एक राज्य एक आरआरबी को एक मई से लागू करने का फैसला किया गया है।

एफडी पर घटने लगीं ब्याज दरें
रेपो रेट में आरबीआई के 0.25 फीसदी की कटौती के बाद अब बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज दरें घटानी शुरू कर दी हैं। ज्यादातर बैंकों ने 1 मई से ऊंची ब्याज दर वाली एफडी को बंद करने का फैसला लिया है।
12 दिन बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई ने मई में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को छोड़कर अलग-अलग राज्यों में बैंक अलग-अलग अवसर पर बंद रहेंगे। इनमें बुद्ध पूर्णिमा और महाराणा प्रताप जयंती जैसे पर्व शामिल हैं, जो अलग-अलग राज्यों में मनाए जाएंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की अवश्य जांच कर लें।

अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाईं 
अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। अमूल के दुग्ध उत्पादों की नई दरें आज सुबह यानी एक मई से प्रभावी होंगी। अमूल ने बताया कि देशभर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।

और पढ़े  अमेरिका पहुंचा मथुरा वाला चुनावी फॉर्मूला: हमनाम उम्मीदवार से क्यों परेशान हुए ट्रंप,क्या है मामला?
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…