शाहजहांपुर: पुष्प अर्पित कर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन, शहर में निकाली प्रभात फेरी

Spread the love

 

 

शाहजहांपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, क्रीड़ा मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके अलावा सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों में डॉ. आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

प्रभात फेरी का उद्घाटन सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार और भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर स्काउट-गाइड की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की सुंदर झांकी तैयार की गई। प्रभात फेरी में डीआईओएस हरिवंश कुमार जिला, बीएसए दिव्या गुप्ता, बीईओ नगर नागेंद्र सिंह, जिला समन्वयक सतीश कनौजिया, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, दपिंदर कौर, राजन आदि का सहयोग रहा।

इसके अलावा सभी थानों में आंबेडकर जयंती मनाई गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी राजेश द्विवेदी ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बाबा साहब द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और दलितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया।  विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

 


Spread the love
और पढ़े  नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही फिर जानलेवा साबित, जलभराव में टूटा स्लैब, नाले में गिरकर एक और इंजीनियर की मौत
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love