चेतावनी:  आपका व्हाट्सएप कभी भी हो सकता है हैक,सरकार ने दी चेतावनी

Spread the love

 

गर आप व्हाट्सएप यूजर हैं तो आपके लिए एक अहम खबर है। भारत सरकार ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी व्हाट्सएप में पाए गए एक गंभीर बग के चलते दी गई है। व्हाट्सएप, जो कि Meta कंपनी का पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप है, उसमें यह खामी पाई गई है। यह अलर्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की ओर से जारी किया गया है।

किसे है सबसे ज्यादा खतरा?

CERT-In के मुताबिक, जो यूजर व्हाट्सएप डेस्कटॉप वर्ज़न का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए खतरे का स्तर काफी ज्यादा है। एजेंसी ने व्हाट्सएप डेस्कटॉप यूजर्स के लिए हाई-सेवेरिटी अलर्ट जारी किया है। ऐसे यूजर्स जो कंप्यूटर या लैपटॉप पर व्हाट्सएप चला रहे हैं और व्हाट्सएप डेस्कटॉप का वर्जन न 2.2450.6 से पुराना है, उनके सिस्टम पर हैकर्स के हमले का बड़ा खतरा है।

यूजर्स के लिए खतरा कैसे है?

इस बग की वजह से हैकर्स आपके डिवाइस और व्हाट्सएप एप तक पहुंच बना सकते हैं। CERT-In ने बताया है कि व्हाट्सएप डेस्कटॉप एप्लिकेशन में एक तकनीकी कमजोरी है, जो फाइल खोलने की प्रक्रिया से जुड़ी हुई है। इसमें MIME टाइप और फाइल एक्सटेंशन के बीच सही मेल न होने के कारण व्हाट्सएप कुछ अटैचमेंट्स को सही से पहचान नहीं पाता। इसी कमी का फायदा उठाकर हैकर्स खतरनाक फाइल्स को सामान्य फाइल की तरह दिखाकर आपके सिस्टम में भेज सकते हैं। जैसे ही आप ऐसी फाइल खोलते हैं, आपका निजी डाटा चोरी हो सकता है और आपका अकाउंट भी हैक हो सकता है।

बचाव कैसे करें?

  • CERT-In ने सलाह दी है कि जो भी यूजर व्हाट्सएप डेस्कटॉप इस्तेमाल करते हैं, वे तुरंत अपना एप्लिकेशन अपडेट कर लें।
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
  • अनजाने नंबर से आए मैसेज का रिप्लाई न करें।
  • हर अपडेट के साथ व्हाट्सएप एप्लिकेशन को तुरंत नया वर्जन इंस्टॉल करें।
और पढ़े  मौसमअपडेट- पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश, लू में तप रहे पूर्वी यूपी और बिहार, जानें कब बदलेगा मौसम

Spread the love
  • Related Posts

    Russia-Ukraine-: क्रीमिया पर यूक्रेन का भीषण ड्रोन हमला, रूसी सेना ने गिराए 660 ड्रोन, बढ़ेगा टकराव?

    Spread the love

    Spread the loveचार साल से अधिक समय से जारी रूस और यूक्रेन की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। फरवरी, 2022 में शुरू हुआ दोनों देशों का संघर्ष…


    Spread the love

    मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स केस: 3000 किलो हेरोइन मामले में ईडी का एक्शन, मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह तलवार गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 24 और 25 जून को राष्ट्रीय राजधानी में छह परिसरों पर तलाशी अभियान के दौरान दिल्ली निवासी हरप्रीत सिंह तलवार को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love