मणिपुर: कानून-व्यवस्था में हुआ सुधार,भाजपा विधायक दावा – जल्द ही बनेगी नई ‘सरकार’

Spread the love

 

णिपुर के एक भाजपा विधायक ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और उम्मीद जताई कि जल्द ही नई सरकार बनेगी। भाजपा विधायक टी. रोबिन्द्रो ने कहा कि मैतेई और कुकी नागरिक समूहों के बीच शांति वार्ता भी शुरू हो गई है। काकचिंग जिले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए टी. रोबिन्द्रो ने कहा कि, कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। हमें पूरा विश्वास है कि केंद्र जल्द से जल्द नई सरकार का गठन करेगा। मैतेई और कुकी समूहों के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई है। हमारा मानना है कि शांति लाने में सहायता के लिए निकट भविष्य में मैतेई और कुकी विधायकों के बीच बातचीत होगी। मुझे विश्वास है कि जल्द ही नई सरकार बनेगी।

 

‘हमें अपना नेता चुनने में कोई मतभेद नहीं’
थंगा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक  टी. रोबिन्द्रो ने कहा ‘हमारे (भाजपा विधायकों) बीच नेता चुनने में कोई असमर्थता या मतभेद नहीं है। हम सभी एकजुट हैं। हम मणिपुर का विभाजन नहीं होने देंगे और सभी राज्य के लिए एकजुट रहेंगे’। बता दें कि, मई 2023 में इंफाल घाटी में मौजूद मैतेई और पड़ोसी पहाड़ी आधारित कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग पर मणिपुर उच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में पहाड़ी जिलों में आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के बाद झड़पें शुरू हुईं।

मुख्यमंत्री के इस्तीफे के चार दिन बाद लगा राष्ट्रपति शासन
वहीं इस विवाद के करीब एक साल बाद मणिपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा देने के बाद 13 फरवरी 2025 को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। मणिपुर राज्य विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित कर दिया गया है।

और पढ़े  पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भारी भीड़ के कारण एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Spread the love
  • Related Posts

    सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love

    West Asia- जंग के बीच ईरान के मंत्री PAK पहुंचे; अमेरिका ने लगातार 10वें दिन बम बरसाए

    Spread the love

    Spread the loveजंग के बीच पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में  पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की। पीटीआई…


    Spread the love