उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 50 नए संक्रमित, 33 मरीज हुए ठीक।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 50 नए मरीज मिले हैं, जबकि 33 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। वहीं, मंगलवार को एक भी संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 21336 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 5, बागेश्वर और चमोली में 1-1, चंपावत और देहरादून में 8-8, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 9, पौड़ी में 2, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में 1-1, ऊधमसिंह नगर में सात मरीज मिले हैं। टिहरी में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 341536 पहुंच गई है। जिसमें से 327544 मरीज ठीक हो चुके हैं।

और पढ़े  हरिद्वार: उर्मिला सनावर को सामान्य महिला बैरक में रखा, परेड में भी हुईं शामिल, मिलने पहुंचे भाई-बहन और बेटी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…