मोटाहल्दू : ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी संस्था द्वारा वृक्षारोपण किया गया

ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी संस्था द्वारा वृक्षारोपण किया गया। संस्था की अध्यक्षा ममता उर्फ गुडु बिष्ट ने बताया उनकी संस्था द्वारा हर वर्ष सावन मास में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित कराया जाता हैं। अध्यक्षा ने करोना काल में ऑक्सीजन की कमी को समझाते हुए पौधारोपण का महत्व समझाया, और सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया। वहीं संस्था की उपाध्यक्षा बबीता कांडपाल ने भी वृक्षों का महत्व समझाते हुए बताया कि वह आज मुख्य रूप से फलदार वृक्ष लगा रहे हैं ।जिसमें मुख्य रूप से आम, लीची, अमरूद, नीम, परिजात, गुड़हल तुलसी, बेल आदि पौधों का रोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में एनएसएस यूनिट गोरापडाव ने भी साथ दिया। इस उपलक्ष में मुख्य रूप से नंदन सिंह चौहान, करिश्मा मेहरा, नेहा बिष्ट, अंजू बडाली, मीनाक्षी कबडवाल, लीला रावत, वाइस प्रिंसिपल सुनीता पांडे , पीटीआई बीना फुलारा, कमला भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में पुलिस में भर्ती का रास्ता साफ, 198 दरोगाओं समेत 1385 पदों का प्रस्ताव आयोग को भेजा
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…