मोटाहल्दू : ग्राम पशुपालकों के लिए अच्छी खबर अब यहां मिलेगी सुविधा

मोटाहल्दू – क्षेत्र के पशुपालकों को अब जानवरों के उपचार के लिए कहीं दूर-दराज के प्राइवेट अस्पतालों एवं डॉक्टरों के पास जाना नहीं पड़ेगा। क्योंकि पशु चिकित्सालय मोटाहल्दू में काफी समय से कोई चिकित्सक उपलब्ध नही था। इस वजह से पशुपालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था विदित हो कि पशु सेवा केंद्र मोटाहल्दू में नियमित पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति हो गई है। विगत दिवस उपेंद्र कुमार जोशी पशुधन प्रसार अधिकारी पशुपालन विभाग उत्तराखंड ने पशु चिकित्सालय मोटाहल्दू में प्रभार संभाल लिया है पशुओं के उपचार, कृत्रिम गर्भाधान व टीकाकरण के अलावा पशु संबंधित समस्या के लिए उपेंद्र कुमार जोशी अपने दफ्तर पर मौजूद मिलेंगे।

और पढ़े  रुड़की में गरजे किसान: 14 मांगों को लेकर महापंचायत, सरकार और पूंजीपतियों पर किसानों के शोषण का आरोप
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…